मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनमोल शख्सियात” पुस्तक में शामिल हुए विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद्।

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की के लिए यह गर्व का क्षण है जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। हाल ही में प्रकाशित प्रतिष्ठित पुस्तक “अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनमोल शख्सियात” में प्रो. डॉ. शर्मा को एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व के रूप में शामिल किया गया है।

यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक डॉ. सैयद अली अख्तर नकवी (एम.ए. भूगोल, पी.एच.डी.) द्वारा लिखी गई है, जिसमें विश्वभर के उन विशिष्ट व्यक्तियों के योगदान को स्थान दिया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

पुस्तक में प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा के शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में दशकों लंबे योगदान, उनके नेतृत्व कौशल और समाज के प्रति समर्पण का विस्तार से उल्लेख किया गया है। बतौर कुलपति, उन्होंने मदरहुड विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने अनेक नई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं और छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने में सफलता पाई है।

पुस्तक में उनका नाम शामिल होना न केवल मदरहुड विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह भारतीय उच्च शिक्षा जगत के लिए भी एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। यह सम्मान प्रो. (डॉ.) शर्मा की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies