logo

News

रुड़की में पूर्व सैनिकों ने की सेना की तारीफ। राष्ट्रीय सैनिक संस्था" और "देवभूमि त्यागी सैनिक मंच" द्वारा डी ए वी कॉलेज तिराहे पर स्थित अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मारक पर आयोजित किया कार्यक्रम।

2931

रुड़की

रुड़की में पूर्व सैनिकों ने की सेना की तारीफ। 

राष्ट्रीय सैनिक संस्था" और "देवभूमि त्यागी सैनिक मंच" द्वारा डी ए वी कॉलेज तिराहे पर स्थित अमर शहीद मेजर आसाराम त्यागी स्मारक पर आयोजित किया कार्यक्रम।


रुड़की। भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर युद्ध विराम पर रुड़की में राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने भारतीय सेना के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व सैनिको ने कहा कि जिस प्रकार हमारी भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर पाकिस्तान के अंदर घुस कर उन्हें ध्वस्त किया है और पाकिस्तानी सेना के हमलों को विफल किया है उसकी संपूर्ण विश्व सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्ध विराम के उलंघन का कडा जवाब दिया जाएगा।



उन्होंने कहा 1965 और 1971 के युद्ध में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी और हथियार डालने पड़े थे और इस बार भी लड़ाई शुरू होते ही पाकिस्तान की सेना के पसीने छूट गए पाकिस्तान की सेना कभी भी कामयाब नहीं होगी अगर अभी भी युद्ध शुरू हुआ तो पाकिस्तान का नामो निशान मिट जायेगा और हिंदुस्तान का झंडा वहां पर लहराएगा।


वही कार्यक्रम में  ब्रिजेश त्यागी फौजी, नंद किशोर त्यागी, सतीश धीमान, सुशील त्यागी, आदेश त्यागी, सतीश पाल, सुमेश त्यागी, सुभाष त्यागी, सोराज सिंह, अक्षय त्यागी, अमरीश त्यागी, अक्षय त्यागी, मास्टर प्रदीप त्यागी और श्याम कुमार त्यागी उपस्थित रहे.

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies