रुड़की।
भाजपा अपने नेताओं के दुष्चरित्र को समर्थन कर रही है - राजेंद्र चौधरी
महिलाओं पर हमलावर भाजपा नेता, संरक्षण भाजपा सरकार का - राजेंद्र चौधरी
रुड़की। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा के आदेश एवं उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा विगत दिनों भाजपा नेताओं के दुशचरित्र को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।
प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार दुष्ट आचरण एवं बलात्कार , हत्या जैसी घटनाएं लगातार की जा रही हैं जिसे भाजपा सरकार एवं संगठन पूरा सहयोग कर रहा है जिससे यह साबित हो रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा फर्क है भाजपा जहां महिलाओं को लेकर कतई गंभीर नहीं है वही उसके जुमले में महिलाओं का जिक्र अवश्य है उन्होंने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ,विधायक सेंगर ,जिला अध्यक्ष ,संगठन के उच्च पदाधिकारी एवं एक वीआईपी को बचाने का पूरा प्रयास भाजपा ने किया है उत्तराखंड जैसे सांस्कृतिक रूप से मजबूत राज्य में भी अंकित भंडारी कांड अल्मोड़ा कांड रुद्रपुर कांड शांतर शाह और अभी हाल ही में हरिद्वार में भाजपा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष द्वारा पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया गया है औरऔर भाजपा संगठन द्वारा इन सभी प्रकरणों को दबाने का असफल प्रयास किया है राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में दो दो महिला महापौर है राज्यसभा की सदस्य तथा भाजपा की जिला अध्यक्ष भी महिला है लेकिन महिला उत्पीड़न के नाम पर विरोध करने की उनमें क्षमता नहीं है इतना डर का है माहौल है कि वह एक शब्द भी नहीं बोल सकीं है क्योंकि सरकार और संगठन बलात्कारी का समर्थन कर रहा है जो की निंदनीय है और समाज के लिए बहुत अधिक घातक है।
प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि भाजपा का एक सूत्रीय कार्यक्रम भ्रष्टाचार है जिसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों हरिद्वार नगर निगम में सामने आया है और शीघ्र ही रुड़की नगर निगम का भ्रष्टाचार भी सामने आने वाला है उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है।
महिला कांग्रेस नेत्री यासमीन खान ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय एवं सोचनीय बात है कि भाजपा जो स्वयं को महिलाओं की हितेषी बता रही है उसके ही नेता महिलाओं के खिलाफ अपराध में लिप्त पाए जाते हैं और भाजपा उन्हें बचाने का काम करती है।
युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह ने हरिद्वार की घटना को हिंदू संस्कृति के विपरीत बताते हुए अत्यंत शर्मानाक एवं निन्दनीय बताया ओर कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है।
प्रेस वार्ता में ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंद्र सिंह वीना आनंद, सुधीर चौधरी ,नसीम अहमद, भूषण त्यागी,मास्टर रामकिशन धीमान, गुलफाम हसन ,उम्मीद गाजी , मकसूद हसन मदनपाल भड़ाना अजय राठौर सुशील कश्यपअजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies