रुड़की बीटी गंज में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, 106वें रामलीला महोत्सव का आगाज़, हनुमान ध्वज के साथ निकली शोभायात्रा।
अबकी बार रामलीला में परंपरा के संग दिखेगा आधुनिकता का संगम।

रुड़की। बीटी गंज रुड़की में श्री रामलीला समिति ने शनिवार को बड़े ही धूमधाम से 106वें रामलीला महोत्सव की शुरुआत कर दी। हनुमान जी की पताका के साथ ध्वजारोहण किया गया और पूरे शहर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

ध्वजारोहण से पहले पंचायती धर्मशाला, मेन बाजार में विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा ध्वज के साथ मेन बाजार, अनाज मंडी, अंबर तालाब होते हुए रामलीला मंचन स्थल, बीटी गंज पहुंची। वहां ध्वज स्थापित किया गया और महोत्सव का बिगुल बजा।

समिति के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा, और यह 106वें वर्ष की शुरुआत हनुमान जी की पताका के साथ हो चुकी है।

महामंत्री सौरभ सिंघल ने जानकारी दी कि इस बार भी टीवी के कलाकार रामलीला में अपने अभिनय से चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, चेरब जैन, नवनीत सिंघल, मनोज अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, विशाल गुप्ता, विशाल परुथी और अरविंद गौतम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies