logo

News

ढंडेरा से रवि कश्यप भारतीय ने छोड़ी भाजपा, खानपुर विधायक उमेश कुमार का थामा साथ

1425

ढंडेरा से रवि कश्यप भारतीय ने छोड़ी भाजपा, खानपुर विधायक उमेश कुमार का थामा साथ


रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता रवि कश्यप भारतीय ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है। रवि कश्यप भारतीय अब हेलीकॉप्टर में सवार होकर खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ नजर आयेगे।  उन्होंने औपचारिक तौर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के नेतृत्व में राजनीति की नई पारी शुरू करने का ऐलान किया।


बताया जा रहा है कि लंबे समय से पार्टी की कार्यप्रणाली से नाराज़ चल रहे रवि कश्यप भारतीय ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था, जबकि वे जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत थे।


रवि कश्यप भारतीय ने कहा कि अब वे खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि उमेश कुमार जैसे जुझारू और साफ छवि वाले नेता के साथ जुड़कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।


वहीं विधायक उमेश कुमार ने रवि कश्यप भारतीय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से मजबूती मिलेगी और जनता के मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।


स्थानीय राजनीति में रवि कश्यप भारतीय के इस कदम को बड़ा बदलाव माना जा रहा है। ढंडेरा और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों की संख्या अच्छी खासी है, ऐसे में आने वाले समय में इसका असर भाजपा के जनाधार पर भी देखने को मिल सकता है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies