त्यागी समाज में एकता की मिसाल – अनिरुद्ध त्यागी निर्विरोध अध्यक्ष बने
रुड़की। त्यागी समाज की सबसे प्रभावशाली संस्था त्यागी कल्याण एवं विकास समिति का त्रिवार्षिक चुनाव आज नगर निगम सभागार में बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में निर्विरोध संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत हुई निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश त्यागी के संबोधन से, जहां उन्होंने कार्यकाल पूरा होने की घोषणा करते ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से चुनावी मैदान में सागर पेपर मिल के एमडी अनिरुद्ध त्यागी को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्याम कुमार त्यागी बने महामंत्री और अनुराग त्यागी को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी।
डॉ. राकेश त्यागी ने मंच से समाज को संदेश देते हुए कहा – “पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का दायित्व है। हमें अपने आचरण और कार्यों से समाज को हमेशा ऊँचा उठाना है।”
वहीं, मंच पर आते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी ने जोश दिखाते हुए कहा – “समाज ने जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभाऊंगा।”
चुनावी कार्यक्रम में त्यागी समाज के दिग्गजों की गहमागहमी देखने लायक थी। सभागार में नवीन त्यागी, मास्टर प्रदीप त्यागी, मुनेश त्यागी, एडवोकेट बृजेश त्यागी, विकास त्यागी, नरोत्तम त्यागी, बृजेश फौजी, सुशील त्यागी, संजीव त्यागी, अनिल त्यागी, अरुण त्यागी, शिवकुमार प्रदोष त्यागी, मुकेश त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, अशोक त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, आदेश त्यागी, सतीश त्यागी, आयुष त्यागी, अनंत त्यागी, उमेश त्यागी, सुलक्षण त्यागी समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर पूरे सभागार में जयकारों, तालियों और उत्साह की गूंज ने माहौल को जश्न में बदल दिया।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies