logo

News

मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने हरिद्वार लोक अदालत का किया अवलोकन

16

मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने हरिद्वार लोक अदालत का किया अवलोकन


रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विद्यार्थियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह दौरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा की अनुमति और कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा के उद्बोधन उपरांत आयोजित किया गया।


विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) जे.एस.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया और वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (ADR) की महत्ता से परिचित कराना है।


लोक अदालत में विद्यार्थियों ने पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, श्रम अधिकार, बैंक संबंधी प्रकरणों और कुछ दंडनीय अपराधों की सुनवाई को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस दौरान उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विभिन्न श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेटों की अदालतों की कार्यवाही का अवलोकन कर न्यायालय की व्यावहारिक प्रणाली को समझा।


सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिमरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "लोक अदालतें समाज में त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम हैं।"


शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को न्यायालय शिष्टाचार और विधिक प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक अदालतों की उपयोगिता और मामलों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।


इस भ्रमण का आयोजन सहायक आचार्य डॉ. विवेक सिंह, आनंदित चटर्जी और विवेक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies