logo

News

हरिद्वार में प्रस्तावित विराट सैनी महासम्मेलन स्थगित। हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की तरफ से जारी हुआ पत्र। 30 नवंबर को नहीं होगा सैनी महासम्मेलन, आयोजकों ने जताया आभार।

38

हरिद्वार में प्रस्तावित विराट सैनी महासम्मेलन स्थगित। हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की तरफ से जारी हुआ पत्र। 

30 नवंबर को नहीं होगा सैनी महासम्मेलन, आयोजकों ने जताया आभार।


रुड़की/भगवानपुर। हरिद्वार में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले विराट सैनी महासम्मेलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आयोजन समिति के संयोजक और पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शामिल होना था… लेकिन अत्यधिक व्यस्तता और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वे इस विराट सैनी महासम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।


पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने बताया कि 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र में उपराष्ट्रपति के आगमन के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है जिसके चलते हरिद्वार में होने वाला यह भव्य आयोजन अब 30 नवंबर को संभव नहीं हो सकेगा।


फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर आयोजकों को अवगत कराया गया है।


पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी… और विराट सैनी महासम्मेलन को और भी ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies