दिल्ली | राजनीतिक खबर

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नेहा जोशी ने नितिन नवीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। खास तौर पर उत्तराखंड में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

गौरतलब है कि नेहा जोशी और नितिन नवीन का संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है। इससे पूर्व दोनों नेताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी साथ कार्य किया है। उस दौरान नेहा जोशी जहां युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, वहीं नितिन नवीन युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत कर रहे थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन की गतिविधियों की सराहना की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड संगठन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

भेंट को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी कार्यक्रमों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies