logo

News

उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, हरिद्वार आगमन पर मां गंगा की आरती का दिया निमंत्रण

64

दिल्ली - राजनीतिक ख़बर 

उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट,  हरिद्वार आगमन पर मां गंगा की आरती का दिया निमंत्रण


रुड़की। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।


भेंट के अवसर पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने नितिन नवीन को हरिद्वार, उत्तराखंड आगमन पर मां गंगा की पावन आरती में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया। नितिन नवीन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा देशभर के लिए प्रेरणास्रोत है।


इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,


जिससे उत्तराखंड में भाजपा के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies