logo

News

पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने किसानों को दिया जागरूकता का संदेश। प्रणव सिंह चैंपियन बोले – सुरक्षित खेती से ही समृद्ध किसान

108

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किसानों को दिया जागरूकता का संदेश

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बोले – सुरक्षित खेती से ही समृद्ध किसान


पुरकाजी/मुजफ्फरनगर। किसानों को कृषि रसायनों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव धमात में पेस्टिसाइड्स मैन्युफैक्चरर्स एंड फॉम्र्युलेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी PMFAI द्वारा सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण कीटनाशक उपयोग विषय पर पावर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों का सही मात्रा और सही विधि से प्रयोग करने पर जहां फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होती है, वहीं पर्यावरण, मिट्टी और मानव स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही रसायनों के इस्तेमाल की अपील की।



कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कीट पहचान, कीटनाशकों की उचित मात्रा, छिड़काव की वैज्ञानिक विधि और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने साफ तौर पर कहा कि कीटनाशकों का गलत और अत्यधिक उपयोग फसल, मिट्टी और इंसानी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



कार्यक्रम के समापन पर PMFAI की ओर से सुरक्षित और जिम्मेदार कीटनाशक उपयोग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों में जागरूकता बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक अहम पहल साबित होगी।


कार्यक्रम में मौजूद कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञ पैनल में डॉ. संदीप सिंह (एडवाइज़र जनरल, PMFAI), डॉ. यशपाल सिंह (निदेशक कार्यालय प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, मुज़फ्फरनगर) तथा डॉ. राजबीर सिंह (प्रोफेसर, पादप रोग विज्ञान, गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान) शामिल रहे। विशेषज्ञों ने कीटों की सही पहचान, कीटनाशकों की उचित मात्रा, छिड़काव की वैज्ञानिक विधि और फसल, पर्यावरण व किसान स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies