बसंत पंचमी पर मदरहुड विश्वविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रुड़की। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस स्टडीज़ द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा की पूर्व अनुमति से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मक सोच को आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों की रचनात्मकता को निखारने में सहायक होती हैं और उनमें नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने आयोजक टीम को ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन जूरी सदस्य डॉ. नीता माहेश्वरी, डॉ. सीमा एवं श्रीमती रूपा रानी द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में शिवानी पुंडीर (बीबीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, तन्नू (बीबीए द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा निहारिका (बीबीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस स्टडीज़ के डीन डॉ. पी. के. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सह-पाठ्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनकी सृजनात्मकता की सराहना की।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies