खानपुर में पुलिस की फुल तैयारी! बॉर्डर मीटिंग में बनी कड़ी रणनीति, शिवभक्तों की सुरक्षा पर फुल फोकस

रुड़की/खानपुर। 14 से 16 फरवरी तक प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में लगने वाले विशाल मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शिवभक्तों की आस्था और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड–उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर दल्लावाला सीमा पर हाई-लेवल बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।

मीटिंग में सीओ लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, व0उ0नि0 खानपुर के साथ यूपी से सीओ भोपा, प्रभारी निरीक्षक भोपा, चौकी प्रभारी सिताबपुर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। दोनों राज्यों की पुलिस ने एक सुर में कहा—आस्था के इस महापर्व में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा!

बैठक में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर और अपराध रोकथाम को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गई। बॉर्डर एरिया में विशेष निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और सख्त चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

अधिकारियों ने साफ किया कि मेले के दौरान हर रास्ता सुरक्षित होगा, हर कदम पर पुलिस की नजर होगी और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies