logo

News

रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

157

रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद



रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 17 मार्च 2026 को पीर बाबा के पास नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा।



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन निवासी बहेड़ी ब्रहमनान, भोजपुर (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतिबंधित कफ सिरप की 100 शीशियां बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।



बरामदगी:

100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप

एक मोटरसाइकिल



पुलिस टीम:

उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल रंग मोहन एवं कांस्टेबल गुलबर शामिल रहे।


हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies