logo

News

रुड़की मदरहुड विश्वविद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय परीक्षा में मारी बाज़ी, 20वां स्थान हासिल

42

रुड़की मदरहुड विश्वविद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय परीक्षा में मारी बाज़ी, 20वां स्थान हासिल




रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की छात्रा महिमा देवी ने भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 20वां स्थान प्राप्त किया है।



यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड प्रांत द्वारा 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से लगभग 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महिमा देवी ने टॉप-20 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर उन्हें संस्थान की ओर से ₹2500 की धनराशि से भी सम्मानित किया जाएगा।



इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी निखारती हैं।



वहीं कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा ने बताया कि महिमा देवी शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

अपनी सफलता पर महिमा देवी ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों, विश्वविद्यालय और परिवार को दिया तथा कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies