logo

News

मदरहुड विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की 18वीं बैठक संपन्न, प्रेसिडेंट अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में अहम फैसलों पर लगी मुहर, शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

22

मदरहुड विश्वविद्यालय में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की 18वीं बैठक संपन्न

प्रेसिडेंट अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में अहम फैसलों पर लगी मुहर, शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा


रुड़की:  मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में शनिवार को विश्वविद्यालय की शासी परिषद (बोर्ड ऑफ गवर्नेंस) की 18वीं बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट अनुराग शर्मा ने की।



इस महत्वपूर्ण बैठक में कुलाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. एमसी जोशी, प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार, प्रोफेसर डॉ. आंजनैय प्रसाद दुबे, प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र पांडे, डॉ. वीर सिंह सहित अन्य सम्मानित सदस्य और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



बैठक का शुभारंभ बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के सदस्य सचिव एवं कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा के स्वागत संबोधन से हुआ। कुलपति ने बैठक के विभिन्न एजेंडों पर सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।



बैठक में विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने शासी परिषद के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies