रुड़की में गंगा आरती घाट पर भव्य पूजा-अर्चना, पूर्व मेयर गौरव गोयल हुए शामिल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जन्मदिवस पर गंगा घाट पर की विशेष आरती

रुड़की। रुड़की में गंगा तट स्थित आरती घाट पर शुक्रवार को धार्मिक आस्था का विशेष आयोजन देखने को मिला। यहां पंडित रोहित वैदिक के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल भी पहुंचे और उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया।

गंगा आरती के दौरान नगर की सुख-समृद्धि और राष्ट्र के कल्याण की कामना की गई। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के 58वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

पूर्व मेयर गौरव गोयल अपने समर्थकों के साथ गंगा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नगर सेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से नगर की सेवा कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर पंडित सचिन शास्त्री, पंडित चंद्र मोहन, पंडित ध्रुव कौशिक, पंडित लवकुश, पंडित कार्तिक मिश्रा के साथ-साथ टोनी गंगाभक्त, विभोर अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, वरुण गोयल, अनूप शर्मा, ऋषभ वर्मा, तुषार गोयल, वरुण अग्रवाल एवं संजय मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies