logo

News

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन सख्त, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कड़ी नजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल-ढाबों में ताबड़तोड़ छापेमारी

43

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन सख्त, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कड़ी नजर


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल-ढाबों में ताबड़तोड़ छापेमारी



रुड़की/हरिद्वार।  हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारधाम यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।



चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे-334 बहादराबाद क्षेत्र में ढाबों और होटलों का निरीक्षण किया।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के साथ नेशनल हाईवे 334 बहादराबाद क्षेत्र में स्थित ढाबों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। कुल 14 ढाबों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया तथा सभी 18 ढाबों एवं होटलों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं फूड लाइसेंस को प्रदर्शित करवाया गया। दुबे ग्रीन चिली दाबा को मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा खराब फ्राई तेल को इकट्ठा न करने पर नोटिस जारी किया गया, चौहान शुद्ध‌ वैष्णव ढाबा के मालिक द्वारा चाय दुकान के फूड रजिस्ट्रेशन पर ढाबा का संचालन करने पर नोटिस जारी किया गया, व्यंजन वेन्यू दाबा के मालिक द्वारा रिटेलर फूड रजिस्ट्रेशन पर ढाबा का संचालन करने पर तथा शांतरशाह स्थित फेस्को रिसार्ट होटल द्वारा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने, ग्राहकों को दिये जाने फूड बिलों पर 14 अंकीय फूड लाइसेंस नम्बर अंकित न करने तथा खराब फ्राई तेल को इकट्ठा न करने पर मौके पर नोटिस जारी किया गया।




निरीक्षण के दौरान कुल 14 से अधिक ढाबों और होटलों की जांच की गई, जहां फूड सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। कई जगहों पर फूड लाइसेंस और डिस्प्ले बोर्ड न होने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं कुछ ढाबों में खराब तेल के इस्तेमाल और जरूरी दस्तावेजों की कमी भी पाई गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई।



इसके अलावा चंडी मंदिर से गेडीखाता तक हाईवे पर भी संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया, जहां बिना लाइसेंस संचालन और नियमों के उल्लंघन पर कई ढाबा संचालकों को नोटिस थमाए गए।



चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। साफ संदेश है कि मिलावटखोरी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


पूति विभाग की टीम द्वारा सभी ढाबा, होटल संचालकों को रेट लिस्ट चस्पा करने, व्यवसायिक गैस सिलेन्डर का ही प्रयोग करने के निर्देश दिये गये। कहीं पर भी घरेलू गैस सिलेन्डर का प्रयोग करते हुये नहीं पाया गया। पूर्ति विभाग की टीम में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फत्याल, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा तथा पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी उपस्थित रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies