logo

News

हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम- एसएसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ

हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम- एसएसपी ने फोर्स को किया ब्रीफ



हरिद्वार। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में स्नान मेले में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।



इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने एसपी सिटी अभय सिंह को स्नान मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और क्राउड कंट्रोल को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जबकि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।



भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा BDS टीम, डॉग स्क्वॉड, जल पुलिस और LIU की टीमें भी लगातार सक्रिय रहेंगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, हर की पौड़ी, मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी।



एसएसपी ने जवानों को गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए ORS और पानी साथ रखने, अफवाहों पर नजर बनाए रखने और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर सख्ती बरतते हुए सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर भेजने के निर्देश भी दिए गए।



चारधाम यात्रा और वीकेंड के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies