उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलों के जिलाधिकारियों समेत अहम विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे चर्चित बदलाव देहरादून में हुआ है, जहां आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं देहरादून डीएम रहे आईएएस अधिकारी सविन बंसल को सचिव नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आईएएस अधिकारी अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वही बागेश्वर की डीएम आकांक्षा कोंड़े को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी दी गई है। वही आईएसएस अधिकारी आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को सचिवालय, नगर निगम, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून जिलाधिकारी के साथ स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं नगर आयुक्त देहरादून रही आईएएस अधिकारी नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग भेजा गया है।
इसके अलावा कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। हरिद्वार, पौड़ी और चंपावत समेत विभिन्न जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
धामी सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में नई कार्यशैली और बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies