logo

News

आरआईटी में दीक्षांत समारोह और एलुमनी मीट का भव्य आयोजन

आरआईटी में दीक्षांत समारोह और एलुमनी मीट का भव्य आयोजन



रुड़की। Roorkee Institute of Technology में दीक्षांत समारोह एवं एलुमनी मीट का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2024 एवं 2025 के विभिन्न पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां एवं डिग्रियां प्रदान की गईं।



समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सीए एस.के. गुप्ता एवं वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजमेंट ट्रस्टी यश अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल ने भी प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 के 158 स्नातक (यूजी), 86 स्नातकोत्तर (पीजी) तथा 28 ऑनर्स विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं वर्ष 2025 के 190 स्नातक, 90 स्नातकोत्तर एवं 38 ऑनर्स विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गईं।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पराग जैन ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) एम.जे. निगम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।



समारोह का समन्वयन एवं संचालन रजिस्ट्रार मुनेन्द्र चौहान एवं विभागाध्यक्ष (सीएसई) डॉ. लोकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स प्रो. गौरव चतुर्वेदी, हर्षित गौतम, विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर में आयोजित एलुमनी मीट में बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। देश की विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।



एलुमनी मीट के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए गए पुराने दिनों को याद करते हुए भावनात्मक पल साझा किए। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूर्व छात्रों को एक बार फिर संस्थान से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies