मदरहूड विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट, 12 छात्रों का चयन, शिवम ऑटोटेक लिमिटेड ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 12 छात्रों को दिया रोजगार का अवसर

विनीत त्यागी ( श्री संगम न्यूज)
रुड़की। मदरहूड विश्वविद्यालय रुड़की के डिप्लोमा इंजीनियरिंग विभाग में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में हीरो मोटो ग्रुप की सहायक कंपनी शिवम ऑटोटेक लिमिटेड, सिडकुल हरिद्वार ने भाग लिया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 12 छात्रों का चयन किया।

कैंपस प्लेसमेंट में चयनित छात्रों ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। छात्रों के चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय गोपाल शर्मा, इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल डॉ. अनुज शर्मा सहित विभागीय शिक्षक स्वतंत्र वीर, संदीप कुमार त्यागी, दीपक कुमार एवं जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल करियर की शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies