भीषण गर्मी में पूर्वांचल एकता समिति ने पेश की मानवता की मिसाल, श्री दुर्गा चौक पर हजारों लोगों को पिलाया गया शीतल शरबत, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सेवा कार्य में पहुंचकर बढ़ाया उत्साह
विनीत त्यागी ( श्री संगम न्यूज)

रुड़की से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां भीषण गर्मी के बीच पूर्वांचल एकता समिति द्वारा मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया। श्री दुर्गा चौक पर आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में हजारों राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी पहुंचकर समिति के सेवा कार्यों की सराहना की।

रुड़की के श्री दुर्गा चौक पर पूर्वांचल एकता समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए भव्य शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृत्युंजय श्रीवास्तव ने की, जबकि आयोजन मुख्य संरक्षक अभय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों और आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा विशेष रूप से पहुंचे और समिति के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।

सेवा कार्यक्रम में संरक्षक नागेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश उपाध्याय, ए.के. सिंह, जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी, अश्वनी कुमार सिंह, एच.के. वर्मा, संजय त्रिपाठी, महामंत्री आशुतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवकांत दुबे सहित कृष्णा निगम, अशोक शुक्ला, आर.बी. सिंह, केशव पांडे, संतोष मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, विनोद सिंह, मधुर पाण्डेय, अजीत मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies