logo

News

हरिद्वार नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, खुले में कूड़ा ले जाना पड़ा महंगा, एजेंसी पर ठोका 25 हजार रुपए का जुर्माना, नगर आयुक्त बोले - स्वच्छता से समझौता नहीं

हरिद्वार नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, खुले में कूड़ा ले जाना पड़ा महंगा, एजेंसी पर ठोका 25 हजार रुपए का जुर्माना, नगर आयुक्त बोले - स्वच्छता से समझौता नहीं




हरिद्वार:  हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर निगम ने कूड़ा परिवहन में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के दौरान खुले में कूड़ा ले जाने और निर्धारित मानकों का पालन न करने पर एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है।



नगर निगम हरिद्वार के संज्ञान में आया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य में लगी एजेंसी ईकोन वॉटरग्रेस का एक वाहन बिना ढके हुए कूड़ा परिवहन कर रहा था। इससे मार्ग में कूड़ा बिखरने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।



मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी पर 25 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया। साथ ही एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी गई।



नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी कूड़ा संग्रहण एजेंसियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि कूड़ा परिवहन के दौरान वाहन पूरी तरह ढके होने चाहिए और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, एजेंसियों को चेतावनी





नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जुर्माना, अनुबंधीय कार्रवाई सहित अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies