logo

News

हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका का अल्टीमेटम, काम में देरी नहीं होगी बर्दाश्त

हरिद्वार महाकुंभ-2027 की तैयारियों पर मेलाधिकारी सोनिका का अल्टीमेटम, काम में देरी नहीं होगी बर्दाश्त


हरिद्वार में महाकुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने रफ्तार और सख्ती दोनों बढ़ा दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ संदेश दिया कि कुंभ से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क, पुल, घाट, सौंदर्यीकरण, पेयजल, बिजली और पार्किंग जैसी सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।



हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक क्षमता और आधारभूत संरचना का भी बड़ा परिचय है। इसलिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ काम करें और प्रत्येक परियोजना समय पर पूरी हो।


मेलाधिकारी ने सड़क, पुल और घाट निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और परियोजना क्रियान्वयन इकाई के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।



बैठक में यूटिलिटी शिफ्टिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में कई विभाग जुड़े हैं, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि किसी भी कारण से काम प्रभावित न हो।



इसके साथ ही मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा व्यापक वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।



बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Shri Sangam News
Get In Touch

Editor in Chief - Vinit Tyagi

Delhi Road Near Godawari Hotel Roorkee

+91-8954517785 | 7895522613

reportervineet86@gmail.com

Follow Us

© Shri Sangam Uttrakhand. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies